
करोड़ से 100 से अधिक सड़कों की होगी मरम्मत , होगी यात्रा सुलभ।
अंबेडकरनगर। लगभग साढ़े तीन लाख की आबादी के सुचारु आवागमन के लिए 100 से अधिक सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। विशेष मरम्मत व नवीनीकरण योजना के तहत 62 करोड़ रुपये से सड़कों को पूरी तरह से गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। संभावना है कि अगस्त के पहले पखवाड़े में शासन से मंजूरी मिलने पर बारिश के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
क्षतिग्रस्त व गड्ढों में तब्दील सड़कों को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर नई सड़कों का भी निर्माण हो रहा है। लेकिन अभी भी कई ऐसे प्रमुख मार्ग व सड़कें हैं जो क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे मार्गों पर आवागमन करने में लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। अब ऐसे मार्गों का शीघ्र ही कायाकल्प कराए जाने की तैयारी है।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार बीते दिनों ही शासन ने ऐसी सड़कों का प्रस्ताव मांगा था जो क्षतिग्रस्त हैं। शासन के निर्देश पर विशेष मरम्मत व नवीनीकरण के लिए सौ से अधिक मार्गों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित सड़कों का निर्माण होना है। उम्मीद है कि शीघ्र ही न सिर्फ शासन से मंजूरी प्राप्त हो जाएगी बल्कि राशि भी उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में बरसात का मौसम समाप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लगभग साढ़े तीन लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ होगा
इन सड़कों पर होगा कार्य
तिवारीपुर चनहां मुख्य मार्ग से छितुनी धरमगंज संपर्क मार्ग, महरुआ भीटी मार्ग से टेमा संपर्क मार्ग, महरुआ दोस्तपुर मार्ग पर नसीरपुर से बलईपुर संपर्क मार्ग, कमनापुर पुल से जैनपुर तक संपर्क मार्ग, मया टांडा मार्ग पर माझा नैपुरा खास संपर्क मार्ग, मखदूमपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, रसूलपुर महमूदपुर भटपुरवा संपर्क मार्ग, मिर्जापुर कोड़रा संपर्क मार्ग, भगवानपुर बहावा संपर्क मार्ग, रसूलपुर उमरी खास संपर्क मार्ग, जिल्लापुर मसेड़ा संपर्क मार्ग, छांगुरपुर मिश्रौलिया संपर्क मार्ग, टांडा बरियावन मार्ग पर मलपुरा संपर्क मार्ग, अकबरपुर टांडा मार्ग पर दहीरपुर अमिया होते हुए प्राथमिक पाठशाला करबला संपर्क मार्ग, बरौली आशा नंदापुर संपर्क मार्ग, जलालपुर रामगढ़ मार्ग से जफरा नासोपुर होते हुए नवानगर संपर्क मार्ग, बसावनपुर नरायनपुर संपर्क मार्ग, ककरही डिहवा संपर्क मार्ग, लखनपुर हरनीडीह संपर्क मार्ग, बसंतपुर संपर्क मार्ग, चांदपुर महमूदपुर संपर्क मार्ग, इटवा संपर्क मार्ग, चाचिकपुर संपर्क मार्ग, टांडा मार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज से इल्तिफातगंज संपर्क मार्ग समेत 100 से अधिक सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
विशेष मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा था। 62 करोड़ रुपये की लागत से 100 से अधिक सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। – सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ।















