
नागपुर रेलवे स्टेशन से एक बार फिर से छोटे बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस तथा रेलवे सुरक्षाबल मे हड़कंप मच गया। यह घटना पहली बार नही हुई इसके पूर्व भी रेलवे स्टेशन से छोटे बच्चो के गायब होने घटनाए हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती के रहने वाला एक मजदूर परिवार अपनी पत्नि एवं दो छोटे बच्चो के साथ गोंदिया जा रहा था। बुधवार देर रात पुणे हाटिया ट्रेन से यह परिवार अमरावती से नागपुर आया था। उनके साथ बडनेरा से एक महिला यात्री ट्रेन मे सवार हुई। सफर मे बातचीत के दौरान उक्त महिला का मजदूर दंपत्ति से मेलजोल हो गया। महिला यात्री ने अपने को गरीब बताते हुए भूख लगने की बात कही। मजदूर दंपत्ति ने उसे खान लाकर दिया। इसके बाद मजदूर परिवार रात मे नागपुर स्टेशन पर सो गया। सुबह जब मजदूर दंपत्ति जागे तो उनका छह महिने का बच्चा जिसका नाम राम था,वहां पर नही था। स्टेशन परिसर मे खोजबीन करने पर भी बच्चे के नही मिलने पर रेलवे पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब स्टेशन परिसर की सीसीटीवी कैमरै की जांच की तो उन्हे आरोपी महिला छह महिने के बच्चे को गोद मे ऊठाकर प्लेटफार्म मे घूमते नजर आई। सीसीटीवी कैमरे मे उक्त आरोपी महिला छोटे बच्चे को लेकर वर्धा मेमू मे चढ़ते हुए नजर आई। पुलिस ने इसके बाद वर्धा बड़नेरा अमरावती बूटीबोरी आदि क्षेत्रो मे रेलवे पुलिस की अलग अलग टीम को भेजकर आरोपी महिला की तलाश करवा रही है। इस घटना से सबक मिलता है कि अपने यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से ज्यादा मेलजोल बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। परिवार सहित यात्रा करते समय सावधानी बरतना जरूरी होता है।