?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोंडाताज़ा खबर

मानवाधिकार संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित

मानवाधिकार संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित

गोण्डा के अहमद रज़ा खान सहित भारत वर्ष के 9 विशिष्ट पत्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित

— शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य में अनवरत योगदान।

गोंडा। भारतवर्ष के विभिन्न मीडिया परिवार से जुड़े 9 विशिष्ट पत्रकारों सुभाष चंद्र पाण्डेय (जौनपुर)- दि ग्राम टुडे, भानु प्रताप सिंह (हरदोई)- गरीब की आवाज, अहमद रजा खान (गोण्डा)- वंदे भारत लाइव टीवी, करीम खान (गोण्डा) – सुनहरा संसार, संजय धर द्विवेदी (प्रयागराज) – राष्ट्रीय जजमेंट, हरि ओम सिंह (हापुड़) – लाइव हिंद, राजीव सिंघई (ललितपुर) – श्री न्यूज़, मान सिंह (ललितपुर) – श्री न्यूज़, जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) – सोशल मीडिया
को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया गया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किए गए इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों के बारे में सबसे विशेष बात यह है कि इन्होंने पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान से संबंधित सभी शत प्रतिशत समाचारों को विगत लंबे समय से लगातार कवरेज, प्रकाशन व प्रसारण करके समाज एवं देश के आम जनमानस में पीडब्ल्यूएस शौक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य के प्रति एक नई जन जागरुकता पैदा की है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ के इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों को आगामी 15 अगस्त 2024 को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।IMG 20240411 WA0466

Back to top button
error: Content is protected !!