
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर क्राइम ब्रांच पुलिस दस्ते को जानकारी मिली थी कि कुरियर कंपनी के द्वारा उड़ीसा से आरोपी गांजा मंगवा रहे है।सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रताप नगर थानान्तर्गत जयताला रोड स्थित एक्सप्रेस बिज नामक कुरियर कंपनी के आफिस के बाहर ही पार्सल लेकर बैठे दो आरोपियो को पकड़ लिया गया। जानकारी अनुसार आरोपियो मे से एक मानेवाडा तथा दूसरा ताजबाग निवासी पाया गया। कुरियर के माध्यम से गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से करीबन 22किलो गांजा जप्त भी किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान करीबन साढ़े छह लाख का माल पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियो ने यह गांजा उड़ीसा से मंगवाया था। कुरियर कंपनी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी किये जाने पर पुलिस भी सोच मे पड़ गई। ऐसे मे कुरियर कंपनियो के कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिब है।



