
जबरन खडण्जा निर्माण को लेकर दी तहरीर
लालगंज, प्रतापगढ़। आबादी की जमीन पर जबरन खडण्जा बिछाये जाने के आरोप को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लीलापुर थानान्तर्गत सगरा सुन्दरपुर निवासी अजय तिवारी पुत्र प्रेमशंकर तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके कब्जे में आबादी की जमीन पर घर के सामने से गांव के पड़ेासी जबरन खडण्जे का निर्माण करा रहे हैं। मना करने पर आरोपीगण मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। एसओ नरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
[yop_poll id="10"]





