
लखीमपुर खीरी : बाढ़ प्रभावित तहसीलों के अंतर्गत गांवों में जाकर स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाए
बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत जिले की चारों बाढ़ प्रभावित तहसीलों के अंतर्गत प्रभावित गांवों में जाकर स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाएं और लोगों को दवाओं का वितरण किया। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया सीएचसी धौरहरा के अंतर्गत गांव चकलाखीपुर में सीएचसी अधीक्षक डॉ रवि सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाया गया। यहां पर संचारी रोगों को लेकर भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। किसी भी तरह के मर्ज से पीड़ित लोगों को दवाओं का वितरण भी किया गया। ऊंचगांव में भी कैंप लगाया गया, साथ ही चेकअप भी किया गया। फूलबेहड़ में डॉ पवन के नेतृत्व में बाढ़ चौकी मीलपूर्वा में कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया गया। सीएससी खमरिया के अंतर्गत अधीक्षक डॉ पंकज कुमार के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। निघासन सीएचसी के अंतर्गत डॉ प्रमोद रावत के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और बाढ़ प्रभावितों को जरूरी चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा मोहल्ला कराई गई। साथ ही संचारी रोगों के दृष्टिगत एंटी लारवा का छिड़काव भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कराया जा रहा है।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
संवाददाता अनिल कुमार





