A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पंचायत सचिवों के मनमानी का मुद्दा मुखिया संघ ने बीडीओ के समक्ष उठाया

IMG 20240719 WA0030

उदवंतनगर – छोटी सासाराम मुखिया बीरेंद्र साह की अध्यक्षता में मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने नवपदस्थापित बीडीओ से उनके कक्ष में मुलाकात कर अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। सबसे पहले नवपदस्थापित बीडीओ कर्पूरी ठाकुर को बधाई दिया। मुखिया संघ की ओर से आरा सासाराम मुख्य सड़क पर केन्द्रीय विद्यालय के समीप बने गढ्ढे का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने सरकार का ध्यान इस विकराल समस्या की ओर आकृष्ट करने हेतु अपने स्तर से कारवाई करने की मांग किया। मौजूद मुखिया संघ के सदस्यों ने पंचायत सचिव की मनमानी व जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र तथा वंशावली बनाने में आने वाली परेशानियों की शिकायत किया। मौके पर राम बचन सिंह, संजीव कुमार, हरेंद्र सिंह, उमेश कुमार,विनय सिंह, अजित कुमार मुख्य थे।

Back to top button
error: Content is protected !!