
*डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय शिविर कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया।*
जिला हेड आवेश अंसारी
गोंण्डा वृक्षारोपण जन
आन्दोलन-2024 के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 36.50 करोड़ पौधों लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय शिविर कार्यालय गोण्डा में वृक्षारोपण किया गया एवं कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों से अपने आसपास अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की गयी| डीआईजी द्वारा पुलिसकर्मियों से कहा गया कि आप सभी अपने आसपास रहने वाले नागरिकों को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में जागरुक करते हुए वृक्षारोपण करवाएं एवं वृक्षारोपण जन अभियान 2024 “वृक्ष लगायें,पर्यावरण बचायें” महा अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं । वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2024 में 36.50 करोड़ पौधों का हमारे पर्यावरण वातावरण में पड़ने वाले प्रभावों लाभों के बारे में भी प्रकाश डाला गया|
इस अवसर पर शिविर कार्यालय से सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।















