?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्युत उपगृह में किया पौधरोपण

IMG 20240720 WA0109 1 IMG 20240720 WA0117 1वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज ,संवादाता , सुरेश चन्द गांधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर / हाटा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे वृहद पौधरोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र में सघन पौधरोपण हुआ। इसी क्रम में विद्युत उपगृह हाटा के परिसर में अधीक्षण अभियंता ई o शेखपाल सिंह ने पौधरोपण किया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ईo शेखपाल सिंह,ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव को लेकर सघन पौधरोपण के लिए जागरूकता अभियान में हम सब मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के कर्मचारियों से लक्ष्य को समय से पूरा करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इंo शेखपाल सिंह,अधिशासी अभियंता इंo प्रवीण कुमार चौबे विद्युत वितरण खंड हाटा,इंoपप्पू जायसवाल विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी हाटा इंo ऋषभ श्रीवास्तव विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी सुकरौली ,अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!