A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कारों में अवैध तरीके से गैस की रिफिलिंग करते हुए 19 सिलिंडर बरामद किये !

दोनों दुकानों के पास मे है स्कूल कभी भी हो सकती है कोई गंभीर घटना

जिला बरेली तहसील फरीदपुर। कारो में एलपीजी गैस की रिफिलिंग करते समय आपूर्ति विभाग ने दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 19 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है। फरीदपुर नगर में बीसलपुर रोड पर कारों में एलपीजी गैस डालने की सूचना आपूर्ति विभाग को मिल रही थी। पूर्ति निरीक्षक ने छापेमारी कर दो दुकानों से 19 गैस सिलिंडर बरामद किए। दोनों दुकानों के पास है छोटे  बच्चो का स्कूल ! रिफलिंग के दौरान हो सकती है कभी भी कोई बड़ी घटना , दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए आपूर्ति निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद कार्रवाई होगी

Back to top button
error: Content is protected !!