
सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । मकरोनिया नगर पालिका के अंतर्गत लगातार अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कॉलोनी के निर्माण करने वाले के द्वारा उचित पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। और बेहतर व्यवस्था दी जा रही। जिसके परिणाम स्वरूप स्थिति आज यह बन गई है कि लोगों के घरों में बरसात का पानी घुसने लगा है। अवैध कॉलोनी को रोकने के लिए नगर पालिका के अलावा प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसका परिणाम आम लोगों भुगताना पड़ रहा है । लगातार हो रही बारिश नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरिया गदगद एवं बामोरा पंचायत के जिंदा सेमरा में अवैध कॉलोनियां बन रही है,जिसमें ना तो नालिया बन रही है ना ही पानी की कोई निकासी की व्यवस्था की जा रही है।जिसके चलते आम लोगों के घरों में एवं सरकारी स्कूल भवन एवं परिसर में बारिश का पानी का भराव बड़ी मात्रा में हो रहा है।जिससे बच्चे एवं आम जनता को काफी परेशानियो का सामना कर पड़ रहा है।जिसकी शिकायत आज क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया को मिलते ही विधायक लारिया तत्काल जल भराव वाले क्षेत्र में पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया।एवं विधायक लारिया ने उपस्थित अमले को निर्देशित किया कि इन सभी कॉलोनीयों की जांच कराकर एवं तत्काली पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।जिससे आम जनता को बारिश के पानी से निजात मिल सके।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण,संबंधित अधिकारी,कर्मचारी गण,ग्रामवासी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब देखना है कि अवैध कॉलोनी के ऊपर कब तक कार्रवाई होती है। आमजन ने इन अवैध कॉलोनी में पैसा फसा कर प्लाट खरीद लिया है। गौरतलब है कि इन कॉलोनी का निर्माण करने वाले ठेकेदार या इंजीनियर अधिकांश भाजपा से हैं। ऐसे ठेकेदारों पर करवाई करेगा कौन।





