A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घर मे मचा कोहराम

पीलीभीत। बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन में बुधवार सुबह युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में ही फंदे से लटका मिला। घर पहुंचने पर बहन को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फाेरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी मोनू (25) पुत्र नीलांबर मजदूरी करते थे। मंगलवार रात वह घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ दूरी पर रह रही बहन सोनी खाने के लिए पूछने को भाई के घर आई। कमरे में पहुंचने पर उन्हें भाई का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने जानकारी अन्य लोगों को दी।

बहन का कहना है कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले भाई की शादी हुई थी। विवाद के बाद भाभी मायके में ही रह रही हैं। बताया कि मंगलवार रात मोनू खाना खाने उनके घर नहीं पहुंचे थे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!