A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

झुमर टावर लगाने वाली कम्पनियो के खिलाफ किसान किसानो को जेल मे डालने की देते हे धमकी

 

 

जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

सरदारपुर। धार जिले की सरदारपुर तहसील के अमझेरा क्षेत्र मे पिछले कई माह से पवन चक्की एवं झुमर टावर लगाने का कार्य प्रायवेट कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है । कम्पनियो की मनमानी ओर धमकी देने से किसान परेशान होकर नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपकर कार्यवाही की मांग की गई। किसानो द्वारा कम्पनियों के खिलाफ नारे बाजे भी की गई। टप्पा तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार पंकज यादव को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए किसान हेमंत शर्मा ने बताया कि ग्राम मारोल, खाकेडी, बांदेड़ी, राजपुरा, अमझेरा के किसानो के खेतो मे झुमर टावर लगाने वाली प्रायवेट कम्पनी प्रतिक ट्रांसपावर गुजरात, करणी माता कंस्ट्रक्शन जोधपुर के कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाकर बिना किसानो की सहमति लिए एवं शासकीय भूमि पर विभाग की परमिशन नही लेकर इलेक्ट्रिक झुमर टावर लगाए जा रहे है । साथ हि प्राइवेट कम्पनियो के कर्मचारियों के द्वारा अपने आप को शासकीय कर्मचारी बताकर किसानो की निजी जमीन के कागज मांगे जा रहे है जब किसन इसका विरोध करते हे तो ये प्राइवेट कर्मचारी जेल भिजवाने की बात कहते है । पूरे क्षेत्र के किसान इनकी मानसिक प्रताड़ना से बहुत परेशान है । किसानो द्वारा मांग की गई है कि इन प्राइवेट कम्पनियो एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए । इसके बाद इन्ही मांगो को लेकर एक ज्ञापन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार बारिया को भी सोपा गया। इस दौरान जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, भगवान खंडेलवाल, पप्पू कुशवाह, पुरन पाटीदार, हेमंत शर्मा अर्जुन गामड, भोला राठौड़, राहुल परिहार साहित अन्य ग्रामों के किसान भी बड़ी संख्या मे मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!