A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

धूमधाम से हुई देवेंद्र नगर में वर्षायोग स्थापना

WhatsApp Image 2024 07 26 at 19.13.38

(जावेद खान पन्ना ):-  परम पूज्य समाधिस्थ गणाचार्य श्री विराग सागर जी महामुनिराज की शिष्या आर्यिका विरम्याश्री एवं विसंयोजनाश्री माताजी की वर्षायोग स्थापना देवेंद्र नगर में संपन्न हुई जिसमें भिण्ड ग्वालियर मेहगांव सलेहा बृजपुर आदी अनेक स्थानों से जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे। 19 वर्षों से साध्वी माताजी जैन साधू दीक्षा धारण कर देशभर मे जिनशासन की प्रभावना कर रही हैं इस वर्ष जैन समाज ट्रस्ट कमेटी एवं समस्त समाज देवेंद्र नगर ने सौभाग्य प्राप्त किया।जैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप जैन,मंत्री रवि जैन तथा समस्त कमेटी सदस्यों ने माताजी से वर्षायोग की प्रार्थना करी जिसमें प्रमुख रूप से मनीष जैन, इंद्रचंद जैन, सतीष जैन,प्रशांत पंकज जैन तथा मुनि व्यवस्था अध्यक्ष रविन्द्र जैन, कल्पना जैन राजुल जैन ने श्रीफल भेंटकर प्रार्थना करी। भोपाल से पधारे पंडित राजेश राज के संचालन में तथा पंडित संकेत जैन “विवेक” देवेंद्र नगर के निर्देशन में कलश स्थापन कर्ता परिवारों का चयन किया गया। संगीतकार विनय म्यूजिकल ग्रुप भोपाल की स्वर लहरियों में समूचा भक्त समुदाय झूमता थिरकता हुआ नजर आया।
ध्वजारोहण करने का सौभाग्य नरेंद्र कुमार नितिन कुमार नितिन कलैक्शन ने प्राप्त किया।
प्रथम कलश राकेश कुमार सुरेंद्र जैन खभरा परिवार तथा द्वितीय कलश -सुरेश चंद्र जैन जबलपुर (ग्वालियर) तृतीय कलश-अंकित आगम जैन सलेहा चतुर्थ कलश-प्रकाश चंद्र सर्वश्री परिवार गल्लामण्डी,पंचम श्रेयांसगिरी कलश -अभय अजय सोनिका जैन ,छठवां-विरागोदय तीर्थ कलश चिया परिवार अशोकनगर ,सप्तम पाठशाला कलश भिंड बाले परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी भक्तों ने आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की भव्य पूजन कर पुण्यार्जन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!