?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

अलीगढ़ से टूंडला के लिए 15 मिनट में तीन गाड़ियां

जिला संवाददाता

‘ अलीगढ़ से टूंडला के लिए 15 मिनट में तीन गाड़ियांScreenshot 2024 0307 131233 12

 

से टूंडला तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है । एक अगस्त से कानपुर- अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा । खास बात यह है कि इस ट्रेन का संचालन गोमती और टीएडी पैसेंजर ट्रेन के बीच 15 मिनट के अंतराल में किया जाएगा , जिससे यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।लंबे समय से कानपुर- अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी ।

एक अगस्त से अगले छह महीने के ट्रायल पर 31 जनवरी 2025 तक ट्रेन को संचालन किया जाएगा । दिल्ली – हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ रहती है , जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है । अब इस ट्रेन का संचालन गोमती एक्सप्रेस के समय से 10 मिनट के अंतराल के बाद होगा । इस ट्रेन का संचालन और ठहराव भी उन स्टेशनों पर होगा , जहां गोमती एक्सप्रेस का ठहराव होता है । अलीगढ़ से टीएडी पैसेंजर ट्रेन दोपहर 01:30 बजे हाथरस के रास्ते टूंडला के लिए जाती है । अब एक अगस्त से मेमू फास्ट ट्रेन दोपहर 01:40 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शाम 07:45 बजे पहुंचेगी । हालांकि इस ट्रेन को दिल्ली तक संचालित करने की मांग की जा रही है । दिल्ली से आने वाली एवं अलीगढ़ से जाने वाली गोमती एक्सप्रेस करीब 10 मिनट के अंतराल से रवाना

 

होगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!