
पठानकोट – हिमाचल प्रदेश मंडी के बीच कम होगी दूरी : स्पेशल रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ — पठानकोट – मंडी के बीच फोरलेन बनने का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद मंडी और पठानकोट के बीच की दूरी 197 किलोमीटर से कम होकर 171 रह जाएगी। इस मार्ग पर तीन फ्लाईओवर, सात सुरंगें और दो रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। उम्मीद है कि वर्ष 2026 तक फोरलेन का काम पूर्ण हो जाएगा — इसके बाद इस मार्ग पर सुखद यात्रा का अनुभव सैलानी भरपूर तरीके से कर पाएंगे।











