
सारंगढ़ संवाददाता – चित्रसेन घृतलहरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय सारंगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध गांजा परिवहन, शराब, जुआ, सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी बरमकेला के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया |

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान ओड़िसा बरमकेला मार्ग में सारंगढ़ की ओर आते हुए एक सफ़ेद कलर की एक्को स्पोर्ट्स कार RJ14CY5881 में सवार व्यक्ति पुलिस को देख़ कर गाड़ी छोड़ कर भागने लगे,जिसे दौड़ा कर पकड़ने तथा नाम पता पूछने पर चालक राकेश कुमार पेनिका (29) सीकर राजस्थान, ओम प्रकाश रेप्सवाल (36)सीकर राजस्थान व फूलचंद रावत (36)जयपुर राजस्थान का रहने वाले बताये तथा उक्त वाहन को तलाशी लेने पर वाहन में 30 पैकेट में 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए ओडिसा के फूलबाड़ी से खरीद कर बिक्री करने हेतु जयपुर राजस्थान ले जाना बताने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहो के समक्ष विधीवत कार्यवाई कर आरोपियों के कब्जे से 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 500000/- रूपये तथा एक सफ़ेद रंग का एक्को स्पोर्ट्स कार RJ14CY5881 कीमती 300000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल कीमती 26000/- रूपये कुल जुमला कीमती 826000 को जप्त कर आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी एवं थाना स्टाप बरमकेला का विशेष योगदान रहा |




