A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नाटक के माध्यम से घरेलू गैस के रखरखाव व सावधानियां को लेकर आम जनता को किया जागरूक

देवीकोट/जैसलमेर===गरीब नवाज इंडेन ग्रामीण वितरक देवीकोट के द्वारा आमजन को जागरुक करने को लेकर
घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव और सावधानियों पर आधारित लगू नाटक मंचित किया गया ।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जोधपुर इंडेन मंडल कार्यालय के सहयोग से इंडेन ग्राहक सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत रस रंग मंच संस्था के कलाकारों द्वारा इंडेन घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव व सावधानियों पर आधारित लघु नाटक “समझो और समझाओ”का मंचन देवीकोट चौराहा ,,,पर किया गया, रस रंग मंच के नाटक द्वारा विभिन्न दृश्यों से समझाया गया की अपनी घरेलू गैस को समय समय पर गैस डिलिवरी मैन से गैस रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप, लीकेज आदि की जांच करवाते रहना चाहिए, घरेलू गैस का उचित रख रखाव किया जाना चाहिए,हमेशा आपातकाल के समय इमरजेंसी नम्बर 1906 याद रखना चाहिए,मिस कॉल की सुविधा इस्तमाल करते हुए अपनी इंडेन गैस बुक करवाने या नया कनेक्शन लेने का कार्य करना चाहिए, साथ ही अपनी सुविधानुसार इंडेन गैस के नये बेहतरीन उत्पाद छोटू सलेंडर और कम्पोजीट सलेंडर को उपयोग मे लेना चाहिए,
इस अवसर पर जोधपुर इंडेन मंडल कार्यालय प्रमुख ज्योति जी ने घरेलू गैस सलेंडर के उपयोग व सावधानियों पर आधारित विशेष तकनीकी जानकारी प्रदान की,
नाटक का निर्देशन हिमांशु झांकल ने किया व रुद्रा आशिवाल, वीथिका सैनी, सुमित आशिवाल , दुर्गा रावत एवं नारायण सैनी ने अभिनय किया, नाटक का संयोजन मुकेश वर्मा व सुमित आशिवाल ने किया,
इस अवसर पर नाट्य आयोजन मे जोधपुर इंडेन मंडाल कार्यालय के ग़रीब नवाज़ इंडेन ग्रामीण वितरक से मैनेजर अहमद नजीर उपस्थित रहा ।।

Back to top button
error: Content is protected !!