?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पटहेरवा पुलिस द्वारा दो बच्चों सहित लापता महिला को सकुशल किया गया बरामद

IMG 20240808 WA0089

कुशीनगर / पटहेरवा ,पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में लापता/गुमशुदा बच्चों/व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.08.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से मु0अ0सं0 254/24 धारा 140(2)बीएनएस 2023 से सम्बंधित 01 महिला व दो बच्चों उम्र लगभग 10 व 9 वर्ष की सकुशल बरामदगी की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 05.08.24 को आवेदक स्वतंत्र सिंह पुत्र बृजलाल सिंह सा0 नगर पंचायत फाजिलनगर वार्ड नं0 10 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर द्वारा थाना पटहेरवा पर प्रार्थना पत्र दिनांक 01.08.24 को रात्रि 20.00 बजे उनकी पत्नी दो बच्चो सहित गुम होने के सम्बंध में दिया गया पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश जारी थी इसी क्रम में आवेदक द्वारा उच्चाधिकारीगण को अज्ञात नम्बर से वाट्सप काल कर एक लाख रूपये की फिरौती मांगने की बात बतायी गयी आवेदक के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/24 धारा 140(2)बीएनएस 2023 पंजीकृत कर पुलिस टीमों द्वारा खोजबीन/ तलाश की जा रही थी कि जीआरपी गोरखपुर से के पास से उक्त महिला अपने दो बच्चो सहित बरामद किया गया।

*बरामदगी करने वाली टीम-*

1.एसओ श्री राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

2.उ0नि0 गौरव वर्मा चौकी प्रभारी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

3.का0 विनोद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

4.का0 सोहित कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

5.का0 अर्जुन खरवार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

6.मका0 अंजनी यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

Back to top button
error: Content is protected !!