A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पाकिस्तान ने फिर की तस्करी की नापाक कोशिश

3 किलो हीरोइन सहित ड्रोन को किया बरामद

पाकिस्तान ने फिर की तस्करी की नापाक कोशिश, खेत में गिरा ड्रोन: पीले पैकेट में मिली 15 करोड़ रुपयौ की तीन किलो हेरोइन किसान ने अल सुबह बीएसएफ को दी सूचना

पाकिस्तान की तरफ से भारत में एक बार फिर ड्रोन से हेरोइन तस्करी की कोशिश की गई। बीएसएफ को शनिवार सुबह राजस्थान के अनूपगढ़ से लगती भारत-पाक सीमा की विजेता पोस्ट पर ड्रोन मिला है। इसके साथ ही 3 किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ है। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया है।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार ड्रोन अनूपगढ़ के गांव 30 एपीडी के पास कालूराम नायक के खेत में मिला है। किसान ने आज सुबह 4.15 बजे खेत में ड्रोन देखकर सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर गए। खेत में पाकिस्तानी ड्रोन और पीले रंग के पैकेट में तीन किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई। हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपए है।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार- ड्रोन पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लाकर भारत में तस्करी के लिए भेजा गया था। लेकिन टेक्निकल फॉल्ट या बैटरी डिस्चार्ज के कारण ड्रोन सीमा के पास स्थित खेत में गिर गया, जिससे तस्करी की योजना विफल हो गई।

बीएसएफ को पहले से ही इनपुट मिल चुका था कि पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से हेरोइन भेजने की योजना बना रहा है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने सक्रियता दिखाते हुए अनूपगढ़ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जगह-जगह नाकाबंदी करवा दी थी, ताकि हेरोइन की खेप को तस्करों तक पहुंचने से रोका जा सकें।IMG 20240810 094939

IMG 20240810 094925

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!