A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

रोटरी क्लब अलीगढ आइकॉन द्वारा 104 BN RAF में रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रम

जिला संवाददाता

  1. रोटरी क्लब अलीगढ आइकॉन द्वारा 104 BN RAF
    में रक्षासूत्र बंधन कार्यक्रमScreenshot 2024 0307 131233 12

रोटरी क्लब अलीगढ आइकॉन के लिए आज का दिन बहुत खास रहा । क्लब की महिलाओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आरएएफ के जवानो को रक्षा सूत्र बंधन का प्रण लिया और सभी ने 104 बीएन आरएएफ रामघाट रोड पर एकत्र होकर जवानो को तिलक लगाकर राखी बाँधी और जनमानस की सुरक्षा के लिए तत्पर अपने घरों से दूर रहने वाले इन जवानो के साथ भाई बहन के पवित्र त्यौहार को मनाया । जवानो को उनकी बहनों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया । मनोरंजन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप – कमांडेंट हेमकान्त दीक्षित एवं उप – कमांडेंट फूलपति की अगुयायी में क्लब की महिलाओं ने जवानो द्वारा शहर का सुरक्षित माहौल कायम रखने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर अंजुला चतुर्वेदी , रेखा सक्सेना , प्रीती सक्सेना , नितिका अग्रवाल , अर्चना भारद्वाज , रूबी अग्रवाल , पूनम अग्रवाल , नेहा अग्रवाल , सीमा गुप्ता , आलोक चतुर्वेदी , डॉ . रजत सक्सेना , कपिल अग्रवाल , तरुण सक्सेना , आलोक अग्रवाल , विनीत भारद्वाज , सुबोध अग्रवाल , राकेश अग्रवाल , संजय गुप्ता , मनीष गर्ग , अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!