A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी विधानसभा में कई विधायकों का कटेगा टिकट

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार का बड़ा बयान

gettyimages 989868272 612x612 1
MUMBAI, INDIA – JULY 1: Commissioner of State Tax, Maharashtra Rajiv Jalota (L) interacts with Minister for Finance, Planning and Forests Sudhir Mungantiwar, during the celebration of 1st year of GST at Patkar Hall on July 1, 2018 in Mumbai, India. (Photo by Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images)
समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा विधानसभा में कोई चूक नहीं करना चाहती है। इसी के तहत भाजपा अपने तमाम विधायकों की स्थिति जानने के लिए सभी सीटों पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जायेगा। सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनाव में भाजपा कई विधायकों का टिकट काट सकती है। वहीं इस खबर पर म्नत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, केवल सर्वे के आधार पर किसी का टिकट नहीं काटा जाता है।
मुनगंटीवार ने कहा कि, “चुनाव के पहले जमीनी हकीकत जानने सहित सरकारी की योजनाओं का जमीन पर क्या स्थिति है। जनता क्या सोचती है यह सभ जानने के लिए तमाम राजनीतिक दल और सरकारें समय-समय पर सर्वे कराने का काम करती रहती हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!