A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

रक्षाबंधन के दिन हुई थी हत्या

रक्षाबंधन के दिन सुबह आजमगढ़ जनपद के अहरौला क्षेत्र के अमगिलिया गांव में 21 वर्षीया पीड़िता के हत्याकांड में मुख्य आरोपी अमित यादव की आज अहरौला पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी घायल हो गया। पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे बिडहर मय चक गजरी के पास में हुई। पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिलते ही अतरौलिया के थानाध्यक्ष मनीष पाल व उनकी टीम के द्वारा घेराबंदी की गई। अपराधी अमित यादव और अहरौला की पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें अमित यादव पुत्र नंदलाल यादव घायल हो गया। जिसे पुलिस के द्वारा अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करके उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि घटना के अगले दिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों को पहले ही शक के आधार पर पकड़ा जा चुका था। लेकिन आज सुबह अमित यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी ग्राम अमिलगिया जो की मुख्य अपराधी बताया जा रहा है वह आज पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह भी पहुंचे थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!