A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

घर जा रही पांचवी की छात्रा के साथ की छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्ज

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

घर जा रही पांचवी की छात्रा के साथ की छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्जScreenshot 2024 0418 160650 17

इगलास । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बेसवां में पांचवी के छात्रा के साथ मनचले अधेड़ ने कमरे में लेजाकर छेड़छाड़ कर दी । पीड़िता मंगलवार की दोपहर विद्यालय से घर जा रही थी । पीड़िता की मां ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई है । कस्बा बेसवां निवासी एक महिला का आरोप है कि उसकी 11 वर्षीय बेटी प्राथमिकी विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा है । मंगलवार की दोपहर बेटी खेलने के दौरान पेंट फटने पर विद्यालय से घर बदलने के लिए जा रही थी । रास्ते में कस्बा निवासी आनंद वर्मा ने बेटी को रोक लिया और टाफी दिलाने के बहाने कमरे के अंदर ले गए । अधेड़ ने कमरे में बालिका के साथ छेड़छाड़ की । घटना की जानकारी पीड़िता ने घर जाकर मां को दी । मां ने बेटी के साथ कोतवाली पहुंच कर घटना से पुलिस को अवगत कराया । इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है । वहीं , पीड़ित की मां के प्रार्थना पत्र पर आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है । आरोपित को हिरासत में लिया गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!