
बदलापुर मे बच्चियो के साथ हुई घटना के बाद से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। गुरूवार को इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आवास का घेराव कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया। विपक्षी दल लगातार राज्य की सरकार को घेर रहे है। कानून व्यव्स्था को लेकर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का त्यागपत्र मांगा जा रहा है। बदलापुर की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा 24 अगस्त 2024 शनिवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस ने बंद को सफल बनाने के लिए तैयारी कर ली है। नागपुर शहर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष विकास ठाकरे ने बंद को लेकर नागपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रो के नेताओ एवं पदाधिकारियो के बैठक की। कांग्रेस ने कहा कि राज्य मे महिलाओ एवं बच्चियो पर लगातार अपराधिक घटनाए बढ़ रही है। अपराधियो मे कानून का भय समाप्त हो गया है।