मंडला

वृहत हस्त शिल्प कलस्टर विकास सीएचसीडीएस ने किया पत्रकार सम्मान समारोह

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज मंडला
शिवम यादव मंडला
विकाश खंड नैनपुर मैं वृहद शिल्प कलस्टर सीएचसीडीएस समिति ने गुरु शिष्य हस्त शिल्प प्रशिक्षण कार्यालय वार्ड न. 6 प्रताप नगर मैं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमे पत्रकारों एवम समाज सेवियों ने शिरकत की सीएचसीडीएस समिति की जिला कॉर्डिनेटर किरण भारद्वाज मास्टर ट्रेनर सुनील सैयाम एवम् उनके समूह की सभी महिलाओं ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को एवम समाज हित के विषय को समाज के सामने लाना एवम अखबार के माध्यम से महिलाओं की कला को बढ़ावा देने का काम मीडिया के द्वारा किया गया है किरण भारद्वाज ने बताया की हम सभी महिलाए भारत सरकार के विकास आयुक्त हस्त शिल्प वस्त्र मंत्रालय के प्रायोजक एवम् आयोजक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी मर्यादित भोपाल के साथ जुड़ कर हस्त शिल्प के माध्यम से महिलाओं को हस्त शिल्प से रोजगार देने का कार्य करते है समारोह मैं नवभारत न्यूज संवाददाता शिवम कटारे का सीएचसीडीएस की सभी महिलाओं ने पुष्प गुच्छ एवम हस्त शिल्प द्वारा निर्मित गोंडी पेंटिंग अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया एवम आपके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही समाज सेवी के रूप मै कार्य कर रहे निशांत वैष्णव को अंग वस्त्र एवम हस्त शिल्प द्वारा बांस से बनी कलाकृति भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम मैं सभी महिलाओं ने मीडिया जगत का ह्रदय से आभार प्रगट किया।

Back to top button
error: Content is protected !!