
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐
मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर
Mandla Madhya Pradesh news केहरपुर :-आज दिनांक 12 सितम्बर 2025, दिन शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल केहरपुर में उमंग दिवस एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री सतवंत सिंह उलारी, सचिव श्री संतोष ठाकुर तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पांडे की विशेष उपस्थिति रही।
उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पांडे एवं ग्राम सरपंच श्री सतवंत सिंह उलारी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे और नशा मुक्ति की शपथ भी ली। उपस्थित सभी जनों ने नशा से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन उपरांत पर्यावरण संरक्षण की भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया।
इस प्रकार उमंग दिवस एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम उत्साह एवं जागरूकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
(प्राचार्य — धनीराम मरावी)








