A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

बौड़िया जन जान सेवा फाउंडेशन ने फिर निभाई मानवता – जरूरतमंद मरीज को मिला रक्त, बची ज़िंदगी

बौड़िया जन जान सेवा फाउंडेशन ने फिर निभाई मानवता – जरूरतमंद मरीज को मिला रक्त, बची ज़िंदगी

IMG 20250912 WA0309

दुमका : बौड़िया जन जान सेवा फाउंडेशन हमेशा की तरह सेवा भावना का परिचय देते हुए एक बार फिर जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए आगे आया।

जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी (उम्र 24 वर्ष, महिला), संजिवनी हॉस्पिटल दुमका में भर्ती थीं, जिन्हें B+ ब्लड ग्रुप का 1 यूनिट रक्त अत्यंत आवश्यकता थी। इस सूचना की जानकारी फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य हिसाबी राय के माध्यम से फाउंडेशन अध्यक्ष किशोर भाई तक पहुँची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोर भाई ने तुरंत प्रयास किया और संपर्क कर दिनेश भाई के माध्यम से रक्तदान की व्यवस्था की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज को जीवनदान मिला।

फाउंडेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है। संस्था ने सभी से अपील की है कि रक्तदान कर मानवता की रक्षा में योगदान दें।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!