A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

शिक्षक अभिभावक बैठक में छात्रों की उपस्थिति पर रहा विशेष ज़ोर

75% से कम उपस्थित वाले विद्यार्थी नही भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म:प्रधानाध्यापक

रामगढ़:उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय डाँडो केन्दों में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार रणधीर की अध्यक्षता में की गई।अभिभावकों का स्वागत बाल संसद के सदस्यों द्वारा परंपरागत तरीक़े से किया गया सत्र की शुरुआत सहायक शिक्षक सुनील मुर्मू के स्वागत सम्बोधन और अभिभावकों और शिक्षकों का परस्पर परिचय से किया गया। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक रुद्र प्रकाश तिवारी द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद , योगा एवं अन्य गतिविधियों के महत्व पर चर्चा की गई तथा उन गतिविधियों में बच्चों द्वारा प्राप्त की गई,हालिया उपलब्धियो के बारे में बताया गया। सहायक शिक्षिका कंचन तिर्की एवं संगीता टुडू द्वारा विद्यालय में आयोजित रेल परीक्षा के बारे में बताया गया तथा अबतक के रेल परीक्षाओ के परीक्षा फल को अभिभावकों के साथ साझा किया गया।छात्र छात्राओं की अब तक विद्यालय में उपस्थिति से संबंधित जानकारी भी उनके द्वारा उपस्थित अभिभावकों को दी गई।प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार रणधीर द्वारा विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पर बल देते हुए अभिभावकों को बतलाया गया कि विभागीय निर्देशानुसार 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नही दी जायेगी।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रतिदिन अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें जिससे कि छात्रों के बीच लर्निंग गैप को कम किया जा सके।प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय से छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं क़िताब कॉपी, पोशाक की राशि, छात्रवृत्ति और सावित्री बाई फुले योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा गया कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य सभी बच्चो तक शिक्षा की पहुँच को बढ़ाना है।बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ अभिभावकों की जागरूकता और सहयोग अति आवश्यक है। बिना अभिभावकों के सहयोग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास पूर्ण करना कठिन है।बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी , संसाधनों का अभाव और चोरी जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई बैठक का समापन सहायक शिक्षक महान हेम्ब्रम के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ बैठक में आई सी टी शिक्षक सम्पा कुमारी गन और बाल संसद के बच्चें सक्रिय रहे।बैठक में अभिभावक मनोज कुमार मंडल, राम कुमार मंडल,उत्तम सेन, प्रदीप कुमार साह, कुमारी मानो दास, रीना सेन, महाशरी मरांडी, चुमकुई हांसदा आदि सैकड़ों अभिभावक उपस्थित हुए। इस शिक्षक अभिभावक बैठक में पुरूष अभिभावकों की अपेक्षा महिला अभिभावको की संख्या काफी अधिक देखी गयी।

Back to top button
error: Content is protected !!