A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

29 अक्टूबर द ग्रेट खली का मंडला आगमन: ‘युवा शक्ति संगम रक्तदान शिविर’ में करेंगे रक्तदाताओं का सम्मान

विश्व प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) का 29 अक्टूबर को मंडला आगमन हो रहा है। वह यहां आयोजित 'युवा शक्ति संगम रक्तदान शिविर' कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वंदे भारत /समृद्धभारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

हेमंत नायक (लकी) मंडला

मंडला न्यूज़ 🌐:–विश्व प्रसिद्ध पहलवान द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) का 29 अक्टूबर को मंडला आगमन हो रहा है। वह यहां आयोजित ‘युवा शक्ति संगम रक्तदान शिविर’ कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले के युवाओं और नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

  • भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण

कार्यक्रम के संयोजक अजय वंशकार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कटरा रोड स्थित नर्मदा इन होटल में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। आयोजकों ने रक्तवीरों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। अनुमान है कि इस शिविर में लगभग 500 लोग रक्तदान करेंगे।

  • खली करेंगे रक्तदाताओं का सम्मान

दोपहर 3 बजे द ग्रेट खली का आगमन होगा। नर्मदा इन होटल में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान द ग्रेट खली रक्तदाताओं से चर्चा करेंगे और उन्हें सम्मानित भी करेंगे। यह मंडला के रक्तवीरों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। मंच पर नगर के समाजसेवी, व्यापारी, प्रतिष्ठित नागरिक, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सीआरपीएफ बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक भी द ग्रेट खली के साथ मौजूद रहेंगे।

  • जबलपुर एयरपोर्ट से होगा स्वागत

द ग्रेट खली के स्वागत के लिए युवाओं का एक बड़ा कारवां जबलपुर जाएगा, जहां डुमना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें ससम्मान मंडला लाया जाएगा। मंडला नगर में प्रवेश के दौरान अन्य स्थानों पर भी नगरवासी श्री खली का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

  • सुरक्षा और अनुशासन पर ज़ोर

मंडला में पहली बार द ग्रेट खली का आगमन हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। स्वास्थ्य शरीर और बलवान शरीर के प्रति सचेत रहने वाले युवा, खली से काफी प्रभावित हैं। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यक्रम स्थल में केवल पास धारी व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्ण रूप से अनुशासन पूर्वक सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई है।

इस विशाल आयोजन की सफलता के लिए भारतीय सेवा विकास परिषद लगातार बैठकें आयोजित कर रहा है। आयोजन संस्थाओं ने नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, व्यापारी, मीडिया, पत्रकार बंधु, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!