
ग्लोबल हेक्टरा के स्वामित्व का एक निजी हेलीकॉप्टर शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय पर वहा बारिश हो रही थी। इस दुर्घटना मे हेलीकॉप्टर के पायलट एवं तीन यात्रीयो सहित चार लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी अनुसार हेलीकॉप्टर ए डब्ल्यू 139 मॉडल मुंबई से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जा रहा था। हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाली कंपनी ग्लोबल हेक्टरा द्वारा इस घटना के बारे मे विस्तृत बयान अभी तक जारी नही किया गया। प्रारंभिक जांच मे मौसम की स्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमे तकनिकी कारण भी हो सकते है











