ताज़ा खबर

जिला बरेली तहसील फरीदपुर के मोहल्ला पर वार्ड नंबर 1 में लगा पानी फिल्टर जो नगर पालिका परिषद फरीदपुरद्वारा पिछले दो-तीन महीने पहले लगाया गया था कार्य नहीं कर रहा है

नगर पालिका परिषद फरीदपुर में मौखिक रूप से सूचना दी गई परंतु फिर भी कोई भी कर्मचारी वाटर फिल्टर को ठीक करने नहीं आया

जिला बरेली तहसील फरीदपुर के मोहल्ला पर वार्ड नंबर 1 में लगा पानी फिल्टर जो नगर पालिका परिषद फरीदपुरद्वारा पिछले दो-तीन महीने पहले लगाया गया था कार्य नहीं कर रहा है और उसमें से एक टंकी में से पानी भी नहीं आ रहा है तथा पानी आ रहा है वह भी गंदा पानी आ रहा है इस बाबत मोहल्ले के लोगों द्वारा नगर पालिका परिषद फरीदपुर में मौखिक रूप से सूचना दी गई परंतु फिर भी कोई भी कर्मचारी वाटर फिल्टर को ठीक करने नहीं आया 20240828 09470820240828 094701इसके बाद ठेकेदार को फोन द्वारा सूचित किया गया कि हमने नगर पालिका परिषद में शिकायत की थी परंतु अभी तक कोई इसको ठीक करने नहीं आया है तो ठेकेदार का कहना था कि आप लोग नगर पालिका परिषद में शिकायत क्यों करते हैं आप मुझे पर्सनल फोन किया करो मैं ठीक करने आ जाऊंगा ठेकेदार को भी कई बार फोन किया गया परंतु ठेकेदार वाटर फिल्टर को ठीक करने नहीं आया है सरकार द्वारा करोड़ रुपए खर्च करके नगर में पांच वाटर फिल्टर लगाए गए जिनमें से मोहल्ला पर जाटबन वार्ड नंबर 1 का वाटर फिल्टर लगभग 4 महीने लगे हुए हैं इनके अंदर चार-पांच बार खराब हो चुका है ठेकेदार कहता है कि इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद फरीदपुर से मत किया करो मैं ठीक कर जाऊंगा ठेकेदार कभी भी पानी के फिल्टर को ठीक करने नहीं आता है और कहता है कि यदि नगर पालिका परिषद फरीदपुर में शिकायत करोगे तो आपका वाटर फिल्टर ऐसा ही पड़ा रहेगा ! जिला बरेली से संवाददाता विमल कांत

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!