
प्रखण्ड परिसर मे आधार सेन्टर खुलने से लोगो को मिली राहत

गडहनी। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अर्चना कुमारी के अनुशंसा पर उप विकास आयुक्त भोजपुर विक्रम वीरकर द्वारा गडहनी प्रखण्ड परिसर मे आधार सेन्टर खुलवाया गया।बीडीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि महादलित टोला का निरीक्षण करने पर पता चला कि बस्ती मे रहने वाले बहुत से लोगो का आधार कार्ड नही है।महादलित बस्ती वालो ने बीडीओ से बताया था कि प्रखण्ड परिसर मे आधार सेन्टर नही होने से हम लोगो को काफी दिक्कत हो रही है।गडहनी मे कुछ जगहों पर आधार बनता भी है तो मुहमांगा दाम लेकर बनाया जाता है।बीडीओ ने कहा कि बस्ती वालो और लोगो के फरियाद को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए डीडीसी से बात किया जिसके बाद आधार सेन्टर खुलवाया गया।वहीं उन्होंने प्रखण्ड वासियों से अपील किया है कि आप सभी अपने साथ साथ परिवार जनो का आधार कार्ड प्रखण्ड परिसर स्थित आधार सेन्टर से बनवाना सुनिश्चित करें।यदि आधार बनवाने से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई असुविधा अथवा परेशानी होती है तो सीधा बीडीओ कार्यालय आकर सम्पर्क करें समाधान किया जायेगा।





