
कारीसाथ रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

उदवंतनगर। कारीसाथ रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन मास्टर प्रभात रंजन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सह सदस्य कारीसाथ रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सुरेन्द्र प्रजापति ने बताया कि यात्री सुविधा चर्चा का विषय रहा। गाड़ी सं 183,184,13257,13258,13413(83) व 13414 (84) का ठहराव सहित दोनों प्लेटफार्म की ढलाई, यात्री शेड का निर्माण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पार्किंग व सौन्दर्यीकरण को लेकर सीटीआई को लिखा गया तथा जल्द से जल्द मांग पूरी करने का आग्रह किया गया। मौके पर श्री भगवान सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विजेन्द्र ठाकुर, सुनील श्रीवास्तव मुख्य थे।
[yop_poll id="10"]





