A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

विदिशा – 51 हजार लखपति दीदी क्लब में शामिल हुईं।

जिले की 51 हजार दीदियां लखपति दीदी क्लब में शामिल हुई।
कलेक्टर ने विभागो की तैयारियों का जायजा लिया
..
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी के द्वारा एक सितम्बर को विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान के द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठक के एक दिन पूर्व अर्थात शनिवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने संबंधित विभागो के कार्यो की अद्यतन समीक्षा कर तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित उक्त बैठक में बताया गया कि स्व-सहायता समूहो की रोजगारमुखी गतिविधियों को संचालित कर जीविका उपार्जन के क्षेत्र में जिले की 51 हजार दीदियों ने लखपति दीदी क्लब में शामिल होने का गौरव हासिल किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अनुपस्थित मार्कफेड के जिला प्रबंधक और उद्योग विभाग के जीएमडीआईसी अनुपस्थित रहने पर उक्त दोनो अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश बैठको के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा को दिए गए है।

कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षात्मक बैठक के लिए विभागवार तैयार किए गए पावर प्रेजेन्टेशन का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री जी के द्वारा जो भी जानकारियां प्राप्त की जाएगी उन सबसे विभागीय अधिकारी सुव्यवस्थित रूप से अवगत कराएंगे। उन्होंने प्रस्तुतिकरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को दिए है। कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाने वाली जानकारियों की विभागवार सिक्युवेश तय करते हुए सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि शनिवार की सांय पांच बजे तक अपडेट जानकारी लोक सेवा केन्द्र के जिला प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर श्री सिंह के द्वारा शनिवार को जिन विभागो के कार्यो की समीक्षा कर अद्यतन जानकारियां प्राप्त की उनमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश सडक विकास निगम, मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, आरईएस तथा जनजातीय कार्य विभाग, खाद्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा जिला पंचायत शामिल है। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री नीकिता तिवारी, श्री विनीत तिवारी के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!