

लखनऊ।
हेमंत तिवारी पांचवी बार चुने गये पत्रकारो के अध्यक्ष।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति- 2024 के शनिवार को हुए चुनाव मे हेमंत तिवारी लगातार 5वीं बार अधक्ष चुने गये।
हेमंत तिवारी को 395 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्रा को 279 मिलने से उन्हें116 मतो से हराया।
हेमंत तिवारी प्रदेश व विदेश में मीडिया जगत में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं, और वह पत्रकारों के हितों के लिए समय-समय पर लड़ाई लड़ते रहते हैं।
हेमंत तिवारी की मीडिया जगत के साथ साथ शासन प्रशासन भी मजबूत पकड़ है इसी का परिणाम है कि हेमंत तिवारी लगातार पांचवीं बार उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं।
हेमंत तिवारी के पांच विभाग अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भर के पत्रकारों साथ साथ बिजनौर के मान्यता प्राप्त पत्रकार शहजाद अंसारी, मनीष राणा, संजय जैन, सचिन वर्मा, नौशाद अंसारी,खालिद अंसारी , आलोक गोविल आदि ने मुबारकबाद दी है।




