A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

विशाल दवा व्यापारी सम्मलेन हुआ संपन्न

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में सफल सम्मेलन हुआ

IMG 20240901 WA0013 1 IMG 20240901 WA0014 IMG 20240901 WA0016 1 IMG 20240901 WA0024 2 IMG 20240901 WA0026 2विशाल दवा व्यापारी सम्मलेन भव्यता के साथ हुआ संपन्न

कानपुर नगर।

कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर एवं देहात की सम्बद्ध ईकाई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित केंद्र एवं प्रदेश सरकार से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों का विशाल सम्मेलन रविवार को सिविल लाईन मर्चेंट चैम्बर हॉल में सम्पन्न हुआ।भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जायसवाल, महामंत्री शिव कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री धर्मेश सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश पति मिश्र, प्रचार मंत्री किशन गुप्ता, रिटेल अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने मंचासीन जनप्रतिनिधियों को पांच सूत्रीय मांगो का एक मांगपत्र सौंपा।

 

व्यापारियों की 5 प्रमुख मांगे निम्न हैं

 

1 – ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

2 – दवाएं जीवनरक्षक की श्रेणी में आती है ऐसे में इन्हे कर मुक्त रखा जाए

3 – ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए

4 – ऑनलाइन पोर्टल को सरल एवं सुगम बनाया जाए ताकि कोई आम व्यापारी भी तकनीकी जटिलताओं में न उलझे

5 – फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए एवं लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मर्चेंट चेंबर सभागार में “दवा व्यापारियों का विशाल सम्मेलन” भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि इस भव्य व्यापारी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक मंच पर शहर के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारियों जनप्रतिनिधियों को एकत्रित कर दवा व्यापारियों की मांगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाना और व्यापारियों की एकता और शक्ति का परिचय कराना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश है ताकि हमारा दवा व्यापारी अधिकारियों के उत्पीड़न का शिकार न हों कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या में प्रदेश सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है किसी भी व्यापारी की प्रदेश सरकार से जुड़ी समस्या का त्वरित निदान हो इस संबंध में कार्य करेंगे, कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कि अंग्रेजों के जमाने के पुराने ड्रग एक्ट के काले कानून समाप्त हो इस संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष अपने विचार एवं सुझाव रखेंगे और पूर्णत: प्रयास करेंगे कि व्यापारियों को लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया, दंडनातमक प्रक्रिया में ड्रग एक्ट में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए इसके अलावा कानपुर शहर का व्यापारी हमारा परिवार है और शहर का कोई भी अधिकारी हमारे व्यापारी का उत्पीड़न नही कर सकता यदि कोई ऐसी चेष्टा भी करेगा तो ऐसे अधिकारियों को अवश्य दंडित करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि दवा से जुड़े कानून अंग्रेज जमाने के हैं इसमें परिवर्तन होना चाहिए ताकि अधिकांश विसंगतियों को समाप्त किया जा सके, कानून कहता है कि कोई भी मिसब्रांड की कॉपी करता है तो वह नकली दवाई की श्रेणी में आता है जबकि नकली दवा और मिसब्रांड में सजा एक ही है, यूपी में स्पेशल ऑर्डिनेंस से एक कानून बना की नकली दवाई बेचने में फांसी की सजा का प्रावधान हुआ लेकिन 2008 में केंद्र सरकार ने नियम बनाया और फांसी से हटा के उम्रकैद में बदल दिया, मोदी जी का नारा था कि देश के पुराने बेकार कानून समाप्त किए जायेंगे किंतु अभी तक 1940, 1945 के नियम अभी तक नही बदले गए इसको केंद्र सरकार द्वारा बदले जाने की परम् आवश्यकता है तभी दवाई व्यापारियों का हित होगा, तभी नियमों का सरलीकरण होगा, तभी दवाई व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण संभव है देश की भारत सरकार से मांग करते हैं कि अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए कानूनों को अब समाप्त कर बदले जाने की आवश्यकता है, दवाई अधोमानक है कि नही इसका हमारे पास कोई जरिया नही है, यदि कोई दवाई दुष्प्रभाव करे तो सरकार सीधा कंपनी को दंडित करें न कि दुकानदार को लेकिन पुराने कानून के अनुसार सबसे पहले जेल उस व्यापारी को भेजा जाता है जो दवाई बेचने वाला व्यापारी है जबकि कानून में बदलाव कर उस व्यक्ति को दोषी माना जाना चाहिए जो दवाई निर्माता कंपनी हो न कि व्यापारी को दंडित किया जाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा की उनसे पांच बार मुलाकात की और उन्होंने हमारी प्रादेशिक स्तर की मांगों पर गंभीरता से विचार किया और हमारे द्वारा दिए गए सुझावों पर सहमति जताते हुए ड्रग लाइसेंस लेने नवीनीकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत भी की और प्रदेश में पंजीकृत फार्मासिस्ट के डाटा चेक करने का आग्रह किया और कहा कि अधिकारी हमारे व्यापारियों का शोषण करते हैं पूरे प्रदेश में कोई ऐसा जिला नही जहां पर हमारे दवाई व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि फार्मासिस्ट के नाम पर कोई उत्पीड़न नही होने देंगे पूरे प्रदेश में और आज यदि उत्पीड़न हो भी रहा है तो उत्तर प्रदेश में बेहद कमी आई है व्यापारियों ने राहत की सांस ली है इसके लिए सभी दवा व्यापारी मुख्यमंत्री योगी जी का आभार व्यक्त करते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर प्रमिला पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि कानपुर के व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में हम सब आपके सहयोगी बनके कार्य करेंगे और किसी भी व्यापारी के संकट में हम पूरी तन्मयता के साथ उसकी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यापारी लाभान्वित हुए हैं किन्तु अभी भी अनेकों समस्याएं व्यापारी समाज के पास है जिसका निराकरण करने हेतु कानपुर शहर का प्रत्येक जनप्रतिनिधि प्रतिबद्ध है हम सब सदन में रहकर एवं सदन के बाहर भी व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहां कि सरकार और विपक्ष दोनों का ही सामूहिक दायित्व बनता है कि व्यापारी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखें और उन समस्याओं का निराकरण कराएं इसी संबंध में विधानसभा के विधायक, विधान परिषद सदस्य सभी मिलकर सदन में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को समय समय पर उठाते रहते हैं उसके बाद भी जिन समस्यों का निराकरण नही हो पाता उन समस्याओं का निराकरण कराने हेतु व्यापारी अपनी मांगों से हमको अवगत कराएं हम निश्चित रूप से उनकी समस्या का यथासंभव निराकरण सुनिश्चित हो इस दिशा में पूरे समर्पण भाव के साथ निरंतर प्रयत्नशील रहकर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

 

कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दवा व्यापारियों को किया सम्मानित

प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित कानपुर के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं का मंच पर सम्मान भी किया जिनमें विभिन्न ट्रेड से जुड़े व्यापारी नेता प्रमुख रूप से नौघड़ा कपड़ा कमेटी अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी, लाल फाटक मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा, दि नयागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश बाजपेई, रामेश्वर लाला, देवी खन्ना, कानपुर कपड़ा कमेटी अध्यक्ष अमित दोसर, कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन अध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री हिमांशु पाल,कानपुर चाय व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम अग्रहरी, राकेश सिंह संगठन मंत्री सीडीएफ यूपी, शिवाला से गोपी कृष्ण ओमर,युवा व्यापार संघ महामंत्री शशांक बाजपेई, मंत्री दीपक खन्ना, कानपुर कन्फेकशनरी मार्केट अध्यक्ष निखिल गुप्ता, अफीमकोठी लोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, महामंत्री किशोर सक्सेना, वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, गुजैनी दबौली व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सीसामऊ व्यापार मंडल संयोजक संजय त्रिवेदी, बृज बिहारी वर्मा, प्रदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, किशन गुप्ता, सुरेश कुमार आदि व्यापारियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कानपुर के समस्त व्यापार मंडल एवं ट्रेड एसोसिएशन की ओर से श्याम अग्रहिरी द्वारा कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष अजय जायसवाल, महामंत्री शिव कुमार गुप्ता का सभी ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

 

स्वागत कर्ता

अजय जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता, कैलाश पति मिश्र, धर्मेश सिंह, किशन गुप्ता, मयंक जायसवाल।

 

 

प्रमुख रूप से उपस्थित

कानपुर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के रज्जन जायसवाल, विजय गुप्ता, रामप्रसाद जायसवाल, आदेश अग्रवाल, धीरज भाटिया, राजीव मेहरोत्रा, अमित गुप्ता, गुलशाद अहमद, अनिल मिश्र, सुबोध विष्णु अवस्थी, धर्मेश गुप्ता, अमन गुप्ता, हरिशंकर सिंह राठौर, मयंक अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुषमित चौधरी, शैलेश अवस्थी, अमित मिश्रा, पवन चौधरी, सुरेंद्र जायसवाल, पुनीत शर्मा, अनूप मिश्रा, अंशु तिवारी, रामजी शर्मा, निलेश जायसवाल, अमित, रिक्की सरदार आदि रहें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!