A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Screenshot 20240902 190820 WhatsApp

Screenshot 20240902 190806 WhatsAppसागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा चौथा जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप लारिया विधायक नरयावली,विशेष अतिथि हरिराम सिंह एडवोकेट,प्रदीप अबिद्रा,खेल अधिकारी,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी,संरक्षक योगासन एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार सराफ ने श्रीमती सरोजनी देवी केशरवानी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर रिवन काटकर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक नरयावली ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है जो समय के साथ आज नए स्वरूप और नए क्लेवर में अपना पूरे विश्व में अपना प्रभाव दिख रही है।विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में योग को अब शामिल कर लिया गया है।जिला स्तरीय प्रतियोगिता से प्रतिभागी राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर सागर का नाम रोशन कर रहे हैं,इसके लिए हमारी शुभकामनाएं।कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि हमारा राम सरोज ग्रुप सदा ही ऐसे आयोजनों को सम्मान करता रहा है।जिसके माध्यम से प्रतिभाओं का विकास हो।चरित्र और समग्र मानव के विकास में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस संदर्भ में इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए हमने मंच प्रदान किया है।योग के खिलाड़ी एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित होंगे।इस अवसर पर खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने कहा कि योग से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा मंच के माध्यम से निखार सकते हैं।सागर में खिलाड़ियों को शासन ने प्रोत्साहन के लिए योगासन को खेल का दर्जा दिया है।सागर में सभी सुविधाएं प्रदत्त की जा रही है।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एड.हरिराम सिंह ने कहा कि भारत आध्यात्मिक सनातन की परंपरा है।जिसका प्रायोगिक परिचय योग विद्या से मिलता है। हमारे प्रधानमंत्री ने योग को जन आंदोलन बना दिया है। रामसरोज समूह अपनी पूज्य माताजी श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में जन सेवा कर रहे हैं।उन्होंने सागर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लिए नि:शुल्क परिसर उपलब्ध कराया।इस अवसर पर सागर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार श्राफ ने स्वागत उद्बोधन दिया।संचालन भगत सिंह ठाकुर ने किया।टेक्निकल सत्र का संचालन डॉ.बृजेश सिंह ने किया। आभार चैंपियनशिप के डायरेक्टर डायरेक्टर किया इस अवसर पर 12,मराठा एल आई आर्मी कैंट थाना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट आसनों एवं खेल परिसर के विद्यार्थियों ने योग पर आधारित ग्रुप में योग डेमो प्रस्तुत किया।डॉ.रविकांत खरे,प्रोफेसर संतोष शुक्ला,इंजी.आईजी शुक्ला, दामोदर प्रजापति,डॉ.शिखा पटेल सोलंकी,डॉ.रचना ठाकुर प्रज्ञा साहू,रिश्ता कुशवाहा,कृतिका ठाकुर,मीनाक्षी तिवारी,मनीष राठौर, एसके रूसिया,पवन विश्वकर्मा,जेपी विश्वकर्मा,निधि सेन,श्याम पाल,दीक्षा सहित अनेक अभिभावक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!