
महाराष्ट्र के एसटी बस सेवा के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर थे । सरकार ने बस कर्मचारियो की मांगे स्वीकार कर लो है। बस कर्मचारियो ने हड़ताल समाप्त कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने एसटी बस कर्मचारियों के मूल मे 6500रू•’ की वृद्धि करने की घोषणा की है। यह वेतन वृद्धि मार्च 2020 से लागू होगा। एसटी बस कर्मचारियों को इसके पूर्व नववर्ष 2021 मे वेतन वृद्धि दी गई थी। अब 6500रू•की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। आन्दोलनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगो मे राज्य सरकार के कर्मचारी के समान वेतन महंगाई भत्ता एवं भाड़ा भत्ता थी। मुख्यमन्त्री एकनाथ शिंदे और एसटी बस करमचारी संघ के बीच बैठक ली गई। इस बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने वेतन वृद्धि की घोषणा की। सरकार के ऐलान करने के बाद महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। बैठक के बाद विधायक गोपीचंद पड़लकर ने सरकार आभार व्यक्त करते हुए मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे थी कि राज्य सरकार के कर्मचारी के अनुसार एसटी बस कर्मचारियों को भी वेतन दिया जाना चाहिए जो कि सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।



