A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

थाना कालांवाली पुलिस हत्या के मामले में सल्पिंत आरोपी को किया काबू

थाना कालांवाली पुलिस हत्या के मामले में सल्पिंत आरोपी को किया काबू

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली, 07 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना कालांवाली में दर्ज हत्या व शस्त्र अधिनियम के मामले में थाना कालांवाली पुलिस , ने देवेन्द्र उर्फ गगु गदराणा हत्याकांड में सल्पिंत आरोपी मनीष कुमार उर्फ गाड़ी पुत्र राय सिंह निवासी चकेरियां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना कालांवाली सब इन्स्पैक्टर रामफल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10-06-2024 को सन्दीप सिह उर्फ सीपा पुत्र जग्गा सिह वासी गाव गदराणा के ब्यान पर उसके दोस्त देवेन्द्र सिह उर्फ गगु पुत्र गुरजनट सिह वासी गदराणा की 10/15 व्यकितयों द्वारा मिलकर हत्या करने पर अभियोग दर्ज किया गया था । जांच के दौरान उप नि. ताराचन्द द्वारा आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Back to top button
error: Content is protected !!