?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

पिकअप से भैंस उतारने को लेकर मारपीट, चार जख्मी

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के कटवा गांव में रविवार की रात पिकअप से भैंस उतारने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।इसमें चार लोगों को चोट आई, जिनका माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कटवा गांव में रविवार शाम को सेमरियांव से भैंस खरीद कर पिकअप से राजेन्द्र अपने गांव लाए थे। वाहन से भैंस को उतारने के लिए ऊंचा स्थान देखकर अखिलेश के घर के पास गए। जहां पर अखिलेश द्वारा यहां न उतारने और सामने लगे पेड़ टूटने को कहा, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मारपीट होने की जानकारी परिजन को मिलने के बाद दोनों घर के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में हरिराम, अनिता पुत्री हरिराम, कर्मराज, सुरेखा पत्नी कर्मराज व चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।। प्रभारी कोतवाली राजेश गुप्ता से कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन बिजी था।

Back to top button
error: Content is protected !!