?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

14 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह का अंबेडकर नगर में होगा आगमन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

IMG 20240910 WA0002अंबेडकर नगर से बड़ी खबर

14 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह का अंबेडकर नगर में होगा आगमन

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री के नमो एंबेसडर अभियान में एक हफ्ते में 50 हजार से ज्‍यादा एम्‍बेसडरों को जोड़कर देश में पहला स्‍थान हासिल किया था । *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज सिंह को एक सर्टिफिकेट भी दिया था* । सक्रियता की बात हो तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह सभी अभियानों में काफी आगे अब तक रह चुके है । नीरज सिंह ने एक हफ्ते में 50000 से अधिक नए अम्बेसडर जोड़कर पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्‍त किया था । नीरज सिंह की तारीफ करते हुए नरेन्द्र मोदी ने प्रशस्ति पत्र भी दिया था ।
नीरज सिंह अपने व्यवहार को लेकर काफी चर्चा में बने रहते है ।बीजेपी के सभी अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेते हैं । सामाजिक कार्यो में उनकी रुचि रहती है उनके द्वारा हर साल अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाता है ।युवाओं के भविष्य के लिए हर साल कौशल रोजगार मेले का भी आयोजन करते है । नीरज सिंह 14 सितंबर को अंबेडकर नगर आ रहे है बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर । उम्मीद की जा रही है की नीरज सिंह पहले के अभियानों में जैसे एक नंबर पर रहे है और एक नया इतिहास रचा है उसी प्रकार से अंबेडकर नगर में भी नीरज सिंह कुछ नया करेंगे । यह उम्मीद आज से ही जताई जा रही है । 14 सितंबर को नीरज सिंह के आने की खबर सुनकर जिले के युवा काफी उत्साहित है ।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!