A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending
9सितंबर पास हुआ था एएमयू का विधेयक
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
9 सितंबर पास हुआ था एएमयू का विधेयक
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) का विधेयक नौ सितंबर 1920 को पास हुआ था । एक दिसंबर 1920 को अधिनियम की अधिसूचना जारी की गई । यूनिवर्सिटी की स्थापना एक दिसंबर 1920 को हुई थी । यूनिवर्सिटी से पहले 24 जून 1875 को सर सैयद अहमद खान ने मदरसा शुरू किया था , जिसमें सात छात्र पढ़ रहे थे । 8 जनवरी 1877 में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना भारत के वायसराय लॉर्ड लिंटन ने की थी । सर सैयद के देहावसान के बाद इस कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिशें शुरू हो गई थीं । एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ . राहत अबरार ने बताया कि वर्तमान में यूनिवर्सिटी में 37,113 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं । यूनिवर्सिटी के एक लाख 70 हजार पूर्व छात्र हैं ।







