
अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज की बैठक सम्पन्न

आरा। अखिल भारतीय चंद्रवंशी चेतना मंच के बैनर तले जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में आरा के सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रदेश मंत्री अंकित सिंह चन्द्रवंशी ने किया। चंद्रवंशी चेतना मंच के 25वें स्थापना दिवस सह चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन की आमंत्रण करने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी उपस्थित हुए। साथ में चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष जीत चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री जेपी चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री अंकित सिंह चंद्रवंशी प्रदेश के नेता जितेंद्र चंद्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी उपस्थित थे।

वहीं चंद्रवंशी चेतना मंच का जिला कमेटी एवं 12 प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें आगामी 22 सितम्बर को 25 वाँ स्थापना दिवस सह चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में पहुंचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शक्ति दिखाओ अधिकार पाओ के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह ने सभी चंद्रवंशीयो में एक जुनून भरा। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपप्रमुख संजीत सिंह चन्द्रवंशी ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया शंकर च चंद्रवंशी, अनिल सिंह चंद्रवंशी, प्रयाग चंद्रवंशी, कृपा शंकर चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, लालबाबू चंद्रवंशी, विकी चंद्रवंशी, ऋषिकेश चंद्रवंशी, शैल सिंह चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, डॉक्टर जितेंद्र चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, अमर चंद्रवंशी, गुड्डू चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रतीक चंद्रवंशी, संजीत कुमार चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित मे।






