A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

करमा महोत्सव प्राकृतिक पर्व जो भाईचारा एकता का देता है संदेश

करमा महोत्सव प्राकृतिक पर्व जो भाईचारा एकता का देता है संदेश

IMG 20240911 134336 IMG 20240911 123347 IMG 20240911 123322 IMG 20240911 123406 IMG 20240911 123417 IMG 20240911 WA0232

रामगढ़ : कर्मा पर्व महोत्सव प्राकृतिक पर्व है जो भाईचारा एकता का संदेश देता है। उक्त बातें रामगढ़ प्रखंड के जोगिया मयूरनाथ के विशाल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय करमा पर्व महोत्सव में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने कहीं जो लोगों को संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि करमा पूजा महोत्सव में महिलाओं की आस्था भक्ति उत्साह देखकर काफी अच्छा लग रहा है। विशेषकर आयोजन समिति घटवार/ घटवाल के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल और जिला परिषद अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

करमा महोत्सव में कमेटी द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में नशाबंदी, दहेज प्रथा आदि पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। वहीं महिलाओं द्वारा करमा पर्व पर सामूहिक नृत्य कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। करमा पर्व एक प्राकृतिक पर्व है जो मुख्यत जन जातियों तथा आदिवासियों का महापर्व है जो भाई-बहन के बीच प्रेम को प्रकट करता है या पर्व विशेषकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। किशोरियों गांव में कर्मा महापर्व में आंगन में कर्म पेड़ की डाली गाडकर डाला पर अंकुरित चना, गेहूं आदि के पौधों को उगाकर 5 तरह के फूल ,फल, सुगंध धूप से नृत्य कर अपने भाईयो के दीर्घायु होने की प्रार्थना करती है। वहीं आयोजन टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर नागेंद्र राय, हिसाबी राय, जीतलाल राय ,लाल मोहन राय, काशीनाथ राय, मंतोष राय, हीरालाल राय, रामप्रवेश राय, मनोज सिंह, महिंद्र, अर्जुन राय, गोविंद राय,समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!