A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कानपुर लाला लाजपत राय चिकित्सालय में शुरू हुआ आई बैंक का निर्माण कार्य

14 दिनों तक सुरक्षित रखी जा सकेंगी कॉर्निया

कानपुर में आई बैंक का शुरू हुआ निर्माण               कानपुर नगर।FB IMG 1726073089369 FB IMG 1726073103537

प्रदेश सरकार की मुहिम को लेकर कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय बुधवार को आई बैंक निर्माण कार्य भाजपा विधायक नीलिमा कटिहार, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला, प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर शालिनी मोहन ने भूमि पूजन करके शुरू किया। विधायिका नीलिमा कटियार ने कहा कि कानपुर के हैलट अस्पताल कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका है। शहर भर के और 18 जिलों से लोग यहां आकर स्वास्थ्य लाभ पाते हैं, आई बैंक का लम्बे समय से इंतजार था, अब इसके निर्माण कि शुरुआत हो चुकी है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि आई बैंक से कॉर्निया अंधता मरीजों को उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा कॉर्निया के वितरण से अन्य अस्पतालों को भी फायदा मिलेगा। डॉ. लाला लाजपत राय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने आई बैंक की प्रारम्भ होने कि प्रशंसा की और कहा कि कॉर्निया अंधता से पीडित मरीजों के लिए उक्त आई बैंक एक वरदान की तरह साबित होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी मोहन ने इस आई बैंक में हम लोग 60 से 70 तक कॉर्निया को सुरक्षित रख सकते हैं। अभी तक 20 से 30 तक ही सुरक्षित रख पाते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षु डॉक्टरों को ट्रेनिंग देकर उन्हें भी प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा। इससे हमारे प्रदेश में अच्छे डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनसी त्रिपाठी, डॉ. परवेज खान, डॉ. नम्रता पटेल, डॉ. सुरभी अग्रवाल, , डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. अनुराग रजौरिया, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अशोक बर्मन आदि लोग रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!