A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

प्रोफेसर पुत्र के सड़क दुर्घटना मे मृत्यु होने पर बड़हरा विधायक ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे

प्रोफेसर पुत्र के सड़क दुर्घटना मे मृत्यु होने पर बड़हरा विधायक ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे

IMG 20240913 WA0069

आरा। गीधा मे सड़क दुर्घटना मे गीधा निवासी कुँवर सिंह काँलेज के प्रोफेसर रमेश कुमार सिंह के पुत्र की मृत्यु की खबर सुनकर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह शोक संतृप्त परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे।
बड़हरा विधायक ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी मे परिवार के साथ देने की बात कही। उन्होने घटना पर दुख जताया और परिवार को सांत्वना देते हुए गीधा के पास हो रहे लगातार दुर्घटना पर चिंता व्यक्त किया।उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए उच्च पदाधिकारियों से बात करुँगा और दुर्घटना को रोकने का उपाय किया जाएगा।मौके पर सरपंच सोनु पासवान, रमेन्द्र स़िह,शशी सिंह,भुषण स़िह,बलिराम सिंह,जितेन्द्र सिंह,उमेश सिंह,रामप्रवेश सिंह सहित ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!