
भू अर्जन से संबंधित कार्यो को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

आरा। समाहरणालय सभाकक्ष में भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यतः जिले में चल रही बड़ी परियोजनाएं जैसे एनएच 119A (आरा- सासाराम) के कार्यों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्पादित करने का निर्देश दिया गया।वहीं समीक्षा के क्रम में कायम नगर से धरहरा पथ निर्माण में आ रही विभिन्न बाधाओं का निरीक्षण एवं स्थल जांच 24 घंटा के अंदर पूर्ण करने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पथ निर्माण विभाग के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया।इस समीक्षा बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आरा एवं सासाराम के प्रतिनिधि, उप समाहर्ता भूमि सुधार, जगदीशपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, शाहाबाद, अंचलाधिकारी आदि मौजूद थे।





