A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गन्ना विभाग का उत्पीड़न से त्रस्त हो ..

अजीत ने सपरिवार आत्मदाह करने की की तैयारी..

पीलीभीत :- बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीत ने गन्ना विभाग की मनमानी व उत्पीड़न से तंग आ  सपरिवार आत्मदाह करने की प्रशासन को कल देर रात चेतावनी दे अपना कमरा बन्द कर लिया। इसपर प्रशासनिक अमले के हाथ पैर फूल गये। रात भर पुलिस प्रशासन उसे मनाने पर जुटा रहा।।                                                      बताया जाता है कि अजीत के पिता सरनाम सिंह को गन्ना विकास समिति, बीसलपुर ने वर्ष 1999 में  सात लाख रुपये गवन करने के आरोप में विभागीय कार्यवाही कर बर्खास्त कर दिया था। तदुपरांत गबन की गई धनराशि की वसूली भी उनसे करके उन्हें जेल की हवा खिलाई गई। कारावास अन्तराल में ही उनकी मौत हो गई। किसी तरह से मृतक आश्रित पर आधारित अनुकम्पा के अनुसार अजीत ने सीजनल नौकरी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर ली। अब गन्ना विभाग उससे भी बलात् वसूली की कार्यवाही करने पर तुला हुआ है। विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त हो अजीत और उसके परिवार के परिजन आत्मदाह के पथ को चुनने पर विवश हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!