A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

मढ़ की मंडलायुक्त चैत्रा वी करेंगी रामपुर के पूर्व एसपी अशोक शुक्ला के खिलाफ जांच

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

मढ़ की मंडलायुक्त चैत्रा वी करेंगी रामपुर के पूर्व एसपी अशोक शुक्ला के खिलाफ जांच

Screenshot 2024 0418 160650 10

रामपुर में शत्रु संपत्ति हड़पने में किए गए फर्जीवाड़े से सपा सरकार में मंत्री आजम खान नाम हटाने के लिए – विवेचना बदलने को लेकर शासन ने पूर्व एसपी अशोक शुक्ला के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं । अलीगढ़ की मंडलायुक्त चैत्रा वी . और आइजी सतर्कता मंजिल सैनी जांच करेंगी । हैं रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय परिसर की भूमि इमामुद्दीन के नाम थी । वह 1947 में पाकिस्तान चले गए थे । 2006 में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज कर ली गई थी । राजस्व विभाग के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा कर शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने लिए आफाक अहमद का नाम अंकित कर दिया गया था । 2020 में रामपुर के थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया था । विवेचना में 2023 में लेखपाल के बयान पर आजम खान का नाम आरोपितों में शामिल किया गया था । तत्कालीन एसपी अशोक शुक्ला ने विवेचना अधिकारी गजेंद्र त्यागी को हटाकर अपराध शाखा में इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी को सौंप दी थी । चार्जशीट से आजम खान का नाम निकाल दिया गया । मामले में पूर्व एसपी सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी भी नप सकते हैं ।

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!